रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर क्षेत्र के दस वार्ड में आज मंगलवार, 23 जून 2026 को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह सह ज्ञान महायज्ञ में हजारों श्रद्धालु, भक्तगण कथा का अमृतपान कर रहे हैं। कल भगवान बालकृष्ण के जन्म के उपरांत हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक बहरहाल जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मौके पर कथा की व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य श्री नटवर जी महाराज ने भक्ति और कथा श्रोता भक्त के संबंध और फलाफल की विस्तार से उल्लेख किया। बीच में तल्लीन भक्त, श्रद्धालु गण भजन पर झूम रहे थे।यह महाआयोजन अनूप कुमार झा,वरीय आईआरएस के आवासीय परिसर में उनके तत्वधान में आयोजित किया जा रहा है। मौके पर गणमान्य लोग,हर आयु वर्ग के सम्मानित भक्त , संयोजन समाज आदि समस्त संकाय से उपस्थित थे। बुधवार को कथा का समापन हो जाएगा।
बिहार में मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर क्षेत्र के दस वार्ड में आज छठे दिन श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह सह ज्ञान महायज्ञ में अमृतपान कर रहे भक्तगण।
News Publisher