रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार :- मधुबनी जिले में घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर आज शुक्रवार,15/5/26 से नयी अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू की गई है। जिससे इस रेलखंड में इलाके में हर्ष व्याप्त है।मगर फुलपरास अनुमंडल के इस महत्वपूर्ण स्थानीय घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर इस अमृत भारत ट्रेन का ठहराव नहीं किया गया है। जिससे पुनः क्षेत्र के लोग लाभान्वित होने से वंचित रहेंगे। बल्कि आय की दृष्टि और टिकट बिक्री की दृष्टि से यह उल्लेखनीय है। इसलिए रेल इसकी कतयी उपेक्षा नहीं कर सकता है। स्थानीय आम नागरिकों ने डीआरएम, समस्तीपुर और बिहार पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक से नयी अमृत भारत ट्रेन और कुछ अन्य ट्रेनों की अब शीघ्र ठहराव की अपील की है।
अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर नयी अमृत भारत ट्रेन सहित कुल प्रमुख रेलगाड़ी का ठहराव नहीं, डीआरएम और महाप्रबंधक से ठहराव की मांग।
News Publisher