नई दिल्ली, किरण शर्मा: पुष्पम लेडीज क्लब द्वारा बैसाखी उत्स्व का आयोजन किया गया जिसमें सभी आगन्तुको के मनोरंजन के लिए दिव्या क्वीज, चाॅकलेट प्रश्न, आॅनलाइन प्रतियोगिता, टाइटल बर्ड, वुमन आॅफ द डे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुष्पम द्वारा सभी अतिथियों मान सम्मान किया गया। गौरतलब है कि क्लब के संचालक पुष्पा ओझा और मनोज शर्मा जी द्वारा कई सालों से यह आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि में शामिल थे डाॅ. मीनाक्षी सेठ (मीनाक्षी अस्पतालद्ध) फैशन शो की जज चैधरी रीता सिंह, वीआईपी अतिथि थे गौतम कपूर, साक्षी अग्रवाल, राजीव ढींगरा व सतवीर चैधरी। फैशन शो के विजेता रही कविता वर्मा, उप विजेता वंदना राठौर, द्वितीय उपविजेता साक्षी अग्रवाल। नृत्य विजेता में साक्षी अग्रवाल, प्रथम उपविजेता मीना गुप्ता, द्वितीय उपविजेता चंचल रानी। इसके अलावा बहुत सारे सरप्राइज गिफ्ट, लक्की ड्रा भी निकाले गए। मनारेंजन मस्ती से भरपूर कई खेल का भी आयोजन किया गया। पुप्पम मान सम्मान अवार्ड रजनी गुप्ता (किट्टी क्वीनद्ध) और हेमा मोदी जी को दिया गया। इस प्रोग्राम के आयोजक थे वंदना राठौर, मीना गुप्ता, अंजली आर्या, सपना अग्रवाल, पारुल मित्तल, शिल्पी वर्मा, इंदू शर्मा, वंदना अग्रवाल व सरोज शर्मा। कार्यक्रम में आए लोगों ने इस आयोजन के लिए पुष्पा ओझा और मनोज शर्मा जी को इस शानदार आयोजन कि लिए धन्यवाद दिया।
पुष्पम क्लब द्वारा बैसाखी उत्सव का आयोजन।
News Publisher