रिपोर्टर :- पवन कुमार झा आजाद :- बिहार सहित पूरे देशभर में आज हिंदू नव वर्ष मनाया जा रहा है।इस अवसर पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बल्कि आज वही कलश स्थापना के संग चैत्रीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गई है। बिहार में भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य पंडितों की देखरेख में सफलता पूर्वक कलश स्थापना की गई है। इस तरह से देशभर में चैत्रीय नवरात्रि शुरू हो गई है। हमने बिहार झारखंड भारत सुर्खियां के माध्यम से कुछ प्रमुख चित परिचित ऐतिहासिक धार्मिक स्थानों पर जायजा के क्रम में पहुंचकर विशेष रिपोर्टिंग की है। कुछ विद्वत व्यक्तियों और आम,खास लोगों से अपनी सनातन धर्म को प्रचारित करने और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के महा अभियान हेतु वार्ता की है। हिंदू सनातनी, श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर मातारानी सहित सभी देवी देवताओं की प्रतिमाओं का दर्शन व पूजा अर्चना कर रहे हैं।
बिहार सहित पूरे देशभर में आज हिंदू नव वर्ष मनाया गया, कलश स्थापना के संग चैत्रीय नवरात्रि हुई शुरू।
News Publisher