रिपोर्टर :- पवन झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में आज सोमवार,26 जनवरी,2026 को हिंदुस्तान का 77 वां गणतंत्र दिवस परंपरागत रूप से हर्षोल्लास और गर्मजोशी से राष्ट्रीय उत्सव के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया। फुलपरास अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सह एसडीएम अनिश कुमार ने कार्यालय के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इस बच्चों के बीच टाफिया व मिष्ठान्न वितरित किए हैं। इस अवसर पर आयोजित समारोह में एसडीओ ने अपने संबोधन में अपने जीवन में जिम्मेदारी का कड़ाई से निर्वहन करने की अपील की। समारोह में फुलपरास एसडीपीओ, डीसीएलआर आनंद उत्सव, स्थानीय बीडीओ सीओ, नगरपंचायत से जुड़े पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कर्मी गण, मीडिया कर्मी आदि मौजूद थे। वहीं अनुमंडल परिसर स्थित अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ आफिस में अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संघ की ओर से कयी अधिवक्ताओं की गणमान्य उपस्थिति रही है।
बिहार में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के संग मनाया गया, फुलपरास में अनिश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
News Publisher