77 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।

News Publisher  

पत्रकार :- रणजीत सिंह राजपुरोहित, महाराष्ट्र, पुणे :- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत श्री खेतेश्वर मंदिर गोकुल नगर पुणे महाराष्ट्र में श्री राजपुरोहित समाज बंधुओ द्वारा कर्मभूमि पर 77 वां गणतंत्र दिवस हर्ष एवं उल्लास से मनाया । जिसमें समाज बंधुओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फेहराया गया अतिथि भुतपुर्व थलसैनिक राण सिंह जी राजपुरोहित खाराबेरा पुरोहितान एवं राष्ट्र गान सभी के द्वारा गाया गया । उपस्थिति में संस्था के पदाधिकारी उपाध्यक्ष दौलत सिंह जी खाराबेरा,दिलीप सिंह जी वायद, ओम सिंह जी तालकिया , मदन सिंह जी चिरपटिया, अमर सिंह जी तालका व साथी गण महेंद्र सिंह जी ,छगन सिंह जी सुरायता ,हरि सिंह जी ,रामजीवन जी, पपसा , ओम सिंह जी वणदार व संख्या बल में समाज बंधुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई । गणतंत्र दिवस के बारे में रणजीत सिंह (धुरासनी) द्वारा उपस्थितों के सत्कार हेतु संबोधन भी हुआ व संविधान दिवस के बारे में जानकारी भी अवगत कराया ।