रिपोर्टर : नंदकिशोर मते, अमरावती,महाराष्ट्र, ग्राम स्वच्छता का मूलमंत्र देने वाले वै. गाडगे महाराज की पुण्यतिथी श्री. गुरुदेव अध्यात्म गुरुकुल मे अत्यंत शांत अनुशासित और प्रेरणादायी वातावरण मे मनाई गई इस कार्यक्रम का आयोजन आठवी के छात्रों ने किया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता रवी दादा मानव ने की मुख्य मार्गदर्शन के रूप मे डॉ. डेहणकर सर, सुधीर निस्ताने गुरुजी, छायाताई मानव और भाजीपाले गुरुजी उपस्थित थे. इस अवसर पर छात्रों ने भाषण, नाटिका,समूहगीत, स्वरचित कविता जैसे विभिन्न रचनात्मक मध्यमो से गाडगे महाराज के जीवन कार्य और विचारो पर प्रभावी प्रकाश डाला. स्वच्छता केवल आदत नही,बल्की सामाजिक जिम्मेदारी है यह संदेश छात्रो की प्रस्तुती से स्पष्ट रूप से रेखांकित हुआ. भाषण प्रतियोगिता मे वेदांत बुर्वेवार ने प्रथम, ध्रुव आगासेने द्वितीय और सारंग कुंभारे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. छात्रोने गाडगे महाराज के जीवन पर आधारित एक उत्कृष्ट नाटक भी प्रस्तुत किया जिसे लुकेश आत्राम सर ने प्रशिक्षित किया. गीत गायन प्रतियोगिता मे ध्रुव वाघमारे प्रथम रहे सभी गणमान्य व्यक्तीयों के हाथो छात्रो को पुरस्कार वितरण और मार्गदर्शन किया गया गणमान्य व्यक्तीयों ने अपने मार्गदर्शन मे गाडगे महाराज के वैराग्य, सेवाभाव और स्वच्छता के विचारो का महत्व स्पष्ट किया. कार्यक्रम का संचालन प्रथमेश पाटील ने किया और आभार प्रदर्शन प्रियांशु बोढाले ने किया राष्ट्रवंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस दौरान सभी छात्र और शिक्षण बड़ी संख्या मे . मौजूद थे.
गुरुकुल मे वै. गाडगे महाराज की पुण्यतिथी मनाई गई
News Publisher