एक वयोवृद्ध मतदाता मताधिकार करने के बाद।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन झा आजाद, बिहार अंतर्गत कुल 243 सभी सीटों के लिए मतदान सुसंपन्न हो गये हैं। मंगलवार, 11 नवंबर,2025 को दूसरे और अंतिम न के मतदान में 66.90 प्रतिशत मतदान की सूचना है। इस आशय की आधिकारिक जानकारी भारत निर्वाचन आयोग ने दी है। जिसकी पुष्टि भी की गई है। पिछले प्रथम चरण के मतदान 6 नवंबर, 2025 के मतदान से 9.60 प्रतिशत अधिक मतदान की खबर है। 38 जिलों के लिए बिहार विधानसभा निर्वाचन, 2025 अंतर्गत दो चरणों में चुनाव कराया गया है। जिसमें मतों की गिनती मतगणना आगामी 14 नवंबर को की जाएगी। बिहार के मधुबनी जिले में भी आज डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता या नेतृत्व में दो चरणों में शांति सह निष्पक्ष चुनाव कराये गया है। जिसमें सराहनीय मतदान प्रतिशत रहा है। मधुबनी में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं। इस दौरान महिला मतदाताओं का विशेष उल्लेखनीय योगदान रहा है। और तो और पहले प्रथम चरण इसके बाद दूसरे व अंतिम चरण के मतदान में 66.90 प्रतिशत मतदान में महिलाओं का विशेष योगदान है। उन्होंने परिणाम को बदलकर रख दिया। हमने आज कयी बूथों का जायजा लिया है। मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई थी।