बिहार फुलपरास विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बरियरबा गांव स्थित एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में एक महती चुनावी जनसभा को एनडीए के नेताओं ने संबोधित किया।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन झा आजाद ‌, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 39 में बरियरबा गांव स्थित एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आज शुक्रवार,, 7 नवंबर,2025 को बिहार के कयी दिग्गज एनडीए के नेताओं ने हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक संबंधित किया है ‌। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद सह जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बिहार की एनडीए नित डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कल बिहार ने प्रथम चरण के मतदान में एनडीए सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। जिसमें महिला मतदाताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मौके पर आमलोगों मतदाताओं से जदयू एनडीए प्रत्याशी शीला कुमारी को भारी मतों से जिताने की अपील की। वहीं भाजपा नेता सह सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार की जनता से आगामी 11 नवंबर के दूसरे अंतिम चरण के मतदान में ऐतिहासिक मतों से एनडीए को विजयी कराने का आह्वान किया है। उन्होंने विस्तार से गत 20 वर्षो पहले जंगलराज का उल्लेख किया। बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है। वहीं विकसित आत्मनिर्भर बिहार के लिए फुलपरास से एनडीए उम्मीदवार को भी भारी मतों से जिताने की अपील की है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी विस्तार से यहां अपनी मगही मे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां से एनडीए की प्रत्याशी सह व निवर्तमान मंत्री परिवहन विभाग शीला कुमारी ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। आज के कार्यक्रम के बाद मतदाता के रुझान में यकायक भारी उछाल देखने को हमें मिला है। इससे पहले कार्यक्रम में सभा को पूर्व जिप सदस्या व जदयू नेत्री विक्रमशीला देवी, फूलदेव यादव,लाल झा, संतोष सिंह,जावेद अनवर, रामप्रीत पासवान, शिव चन्द्र झा, अशोक मंडल, रामनरेश चौपाल,जहीर मलमली कवि आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन विकास मिश्रा कर रहे थे।