रिपोर्टर: पवन झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल में सोमवार,20 अक्टूबर,2025 को आज अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में सुसंपन्न हो गया है। बिहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 39, फुलपरास से कुल 10 लोगों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है। जिसमें तीन निर्दलीय, स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल हैं। अंतिम दिन फुलपरास निर्वाचन क्षेत्र, 39 से चार व्यक्तियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें इस प्रकार से शीला कुमारी ने एनडीए गठबंधन जदयू से, सुबोध कुमार मंडल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से, विजय कुमार ने बहुजन समाजवादी पार्टी बीएसपी से, जैलेन्द्र मिश्रा ने जनसुराज पार्टी से, स्वामी सुरेशानंद ने राष्ट्रीय जन सद्भावना पार्टी से, गौरीशंकर यादव ने आम आदमी पार्टी से, कृष्ण मोहन ने एकता दल यूनाइटेड पार्टी से, रामकुमार यादव ने निर्दलीय से, बैजू साफी ने निर्दलीय से अपना नामांकन पत्र अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीएम सह आर ओ के समक्ष दाखिल किया। संपर्क करने पर फुलपरास अनुमंडल में बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम अनिश कुमार ने बताया कि आज अंतिम दिन चार लोगों ने नामांकन पर्चे भरे हैं। नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत दिनांक 13 अक्टूबर 025 से आजतक कुल दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। उन्होंने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर से नामांकन पत्रों की जांच आऱंभ की जाएगी। आगामी 22 से 23 तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके उपरांत सिमबाल का वितरण कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र अंतर्गत दूसरे बिहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 40 में कुल चौदह लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसमें सतीश कुमार साह, पूर्व विधायक मटही निवासी ने जदयू से, भारत भूषण मंडल निवर्तमान विधायक बेलहा निवासी ने राजद से, निर्मल कुमार झा बौरहा निवासी ने निर्दलीय से, राम-लखन यादव बलुआ निवासी निवर्तमान जिप सदस्य ने निर्दलीय से, रासलाल मंडल दिघीया निवासी/ निर्मली ने समता पार्टी से, रामप्रसाद चौपाल ककरडोभ निवासी ने निर्दलीय से, शशि कुमार भारती,कजरा निवासी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से, अरुण कुमार सिंह महदेवा निवासी ने निर्दलीय से, रेणु यादव स्थानीय लौकही निवासी ने जनसुराज पार्टी से, बद्री मुखिया ग्राम पिपराही निवासी ने निर्दलीय से, इन्द्रदेव जी बलुआ निवासी ने निर्दलीय से, गुरूदेव सिंह भेलहा ग्राम/ वीरपुर निवासी ने निर्दलीय से, कपिलेश्वर यादव सिसबाबरही निवासी फुलपरास ने पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया/ डेमोक्रेटिक से, सोमन पंडित मालिन बेलहा निवासी ने निर्दलीय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इस आशय की जानकारी लौकहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 40 के निर्वाची पदाधिकारी आनंद उत्सव ने दी है।इस तरह से बिहार के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है।
बिहार अंतर्गत फुलपरास अनुमंडल में सोमवार,20 अक्टूबर,05 को नामांकन हुए संपन्न, दूसरे चरण के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज।
News Publisher
