बिहार की मधुबनी जिले में घोघरडीहा नगर पंचायत अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान,2025 का शुभारंभ,आज शनिवार को रैली भी निकाली गई।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत अंतर्गत आज शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान,2025 का शुभारंभ किया गया है। जिसका संयुक्त रुप से नेतृत्व स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी,व नगर स्वच्छता प्रबंधक ने किया। जिसमें क्रमशः चेयर पर्सन अनिल कुमार मंडल, ईओ शिवांशु शिवेश, नगर स्वच्छता प्रबंधक नौशाद आलम आदि शामिल हैं। जन जागरुकता के लिए नगर पंचायत घोघरडीहा से घोघरडीहा रेलवे स्टेशन तक आकर्षक मनोहारी मानव श्रृंखला बनाकर रैली निकाली गई। जिसमें शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, घोघरडीहा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, +2 भोला उच्च विद्यालय, +2 अन्नपूर्णा बालिका उच्च विद्यालय, घोघरडीहा राजकीय कन्या मध्य विद्यालय,, अंबिका पब्लिक स्कूल शिव माडल पब्लिक स्कूल,डेवढ. के शिक्षक, और छात्र छात्राओं, पार्षदों, गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, मीडिया कर्मियों का भी सहयोग मिला है। क्योंकि अभियान को सफल बनाने के लिए हर किसी का सहयोग मिला है। वहीं बिहार झारखंड भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक व ज़ुल्म से जंग न्यूज टीम आपको बताए कि घोघरडीहा नगर पंचायत ने संपूर्ण नगर क्षेत्र में विशेषकर स्वच्छता और साफ़ सफाई बनाए रखने के लिए सहयोग का आह्वान किया गया है।साथ ही अपने अपने आसपास के स्थानों को हमेशा हमेशा स्वच्छ बनाए रखने का प्रयास करें। वहीं जागरूकता अभियान की यात्रा में पार्षद गण अरूण कुमार झा,लक्ष्मण झा, उमेश राम,फूल कुमारी देवी, रामसेवक राम, राकेश कुमार पासवान, उमेश मंडल,बेचन मंडल,जय प्रकाश मंडल, कृष्ण कुमार झा, पप्पू कुमार यादव,सुनिल कुमार सुल्तानिया, कमला कोसी व्यवसायिक संघ, सभी कर्मी तथा स्वच्छता कार्यकर्ता आदि शामिल हुए।