असम के अद्वितीय, प्रतिभाशाली एवं सुशील गायक, जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन से समूचे देश के लिए यह अत्यंत मार्मिक और असहनीय घटना है।

News Publisher  

असम के अद्वितीय, प्रतिभाशाली एवं सुशील गायक, जिन्होंने लाखों लोगों के हृदय में संगीत के मायाजाल से शांति की धारा प्रवाहित की, ऐसे जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन से समूचे देश के लिए यह अत्यंत मार्मिक और असहनीय घटना है। गुवाहाटी महानगर श्री जानकी बल्लभ मंदिर की गुरुप की ओर से इस महान कलाकार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। उनकी दिवंगत आत्मा की चिरशांति की कामना करते हैं तथा शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। ज़ुबीन गर्ग करोड़ों भारतीयों के दिल में हैं, ॐ शांति।