रिपोर्टर: दीपक राज, लुधियाना में देर रात नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि देर रात नगर निगम की टीम ने भारत नगर चौक में रेड कर वहां पर लगने वाली रेहड़ियों को जब्त कर लिया है। दरअसल इन रेहड़ी चालकों को इस स्थान से हटा दिया गया था, तथा यहां पर रेहड़ी लगाने की सख्त मनाही थी, लेकिन नगर निगम के आदेशों को ताक पर रखकर इन रेहड़ी चालकों ने यहां पर फिर से रेहड़ियां लगा कब्जे कर लिए थे। जिसकी भनक लगने पर नगर निगम ने देर रात दबिश देकर कई रेहड़ियों को जब्त कर लिया है। इस दौरान लोगों द्वारा नगर निगम की टीम का जबरदस्त विरोध किया गया, लेकिन नगर निगम की टीम ने एक न सुनी और कई सारी रेहड़ियों को जब्त कर लिया है।
देर रात नगर निगम की टीम ने भारत नगर चौक में रेड कर वहां पर लगने वाली रेहड़ियों को जब्त किया।
News Publisher