मधुबनी जिले के बिहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 39 में रविवार को एनडीए के विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन में रिकार्ड आम समर्थकों और नेताओं,व कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराकर क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री को अपार समर्थन का भरोसा।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन झा आजाद,  मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र संख्या 39 में  रविवार, 7 सितंबर 2025 को आयोजित विशाल एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन में रिकार्ड आम समर्थकों, लोगों ने उपस्थिति दर्ज करा दी है। जिससे क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री का आम मतदाताओं से भरोसा बढ़ गया है। सम्मलेन को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि फुलपरास मिथिला और बल्कि मधुबनी की समाजवादी की कर्म की पावन भूमि रही है। आपने हमारे आगत अतिथियों, नेताओं को लेकर जिस तरह से अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर भीषण गर्मी में भी प्यार लगाव को दिखाया है यह अपार समर्थन मिलने का शुभ संकेत देता है। उन्होंने नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महिलाओं, सभी समाज के हर नागरिकों के लिए एक से बढ़कर एक उल्लेखनीय कार्य किए हैं।20 वर्षो में बिहार में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए गए हैं। फुलपरास की क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री श्रीमती कुमारी ने अपने ओजस्वी पूर्ण संबोधन में विस्तार से एनडीए नित नीतीश सरकार की उपलब्धियों को रखा। भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भी हिंदुस्तान की और बिहार में डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। श्री ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को अपना अपार समर्थन देने का आह्वान किया। सम्मलेन को जदयू नेता इंजीनियर शैलेन्द्र मंडल ने फुलपरास की भौगोलिक व सामाजिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए क्षेत्र की महान जनता से मौजूदा सरकार और स्थानीय विधायक को ऐतिहासिक मतों से चुनने की अपील की है। वहीं राजग नेता ललन सर्राफ ने आम एनडीए कार्यकर्ताओं से सजग रहकर सर्वाधिक एनडीए के पक्ष में मताधिकार का आह्वान किया है। सरकार के किए जा रहे अनेक स्वर्णिम हरेक प्रमुख कार्यक्रम, योजनाओं की जानकारी दी। यह महा सम्मेलन आज की तारीख में सफलतम रहा है। जिसमें आम समर्थकों, कार्यकर्ताओं की रिकार्ड भीड़ से उत्साह चरम पर देखा गया। इसके अलावा अशोक राम, पूर्व मंत्री बिहार सरकार, रेखा गुप्ता, अरविंद सिंह, राजीव रंजन, विधायक अरुण शंकर प्रसाद, संजय मंडल उपेंद्र यादव, सहित कयी भाजपा, जदयू, लोजपा,हम आदि नेताओं ने संबोधित किया।