रिपोर्टर पवन कुमार झा आजाद मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत में वर्षों से पदाधिकारी और चेयरमैन की लापरवाही से भारी अनियमितता बरती जा रही है। विकास कार्य के नाम पर प्रति वर्ष करोड़ों रुपए आपसी मिलीभगत से डकारा जा रहा है। आज भी नगर क्षेत्र में आम लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। समुचित, अपेक्षित जल निकासी का कोई विशेष मास्टर प्लान नहीं है। पार्ट पार्ट में योजनाओं में करोड़ों में सरकारी राशि की लूट की यहां आम चर्चा है। कल की सुबह अनायास हुईं मुसलाधार बारिश से संपूर्ण नगर पंचायत की व्यवस्था की एक तरह से कलयी खोल कर रख दी है।भारी वर्षा का पानी आम मध्यम वर्गीय लोगों के घरों में घुस जा रहा है। जिससे नगर पंचायत की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक लाजिमी है। हमने आज गुरुवार,, 24 जुलाई, 2025 को घोघरडीहा नगर पंचायत की दशा की पड़ताल शुरू कर दी है। वार्ड आठ और दस में भी जलजमाव, भराव की समस्या आजतक जस की तस बल्कि अत्यंत नारकीय स्थिति की बयां करने के लिए पर्याप्त है। मौके पर वरीय सम्मानित नागरिक सह समाजसेवी राजेन्द्र मिश्र ने डीएम, मधुबनी और एसडीओ फुलपरास से पहल कर शीघ्र अब समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है।
बिहार की घोघरडीहा नगर पंचायत में अनियमितता का दौर, जिससे आम नागरिकों में भारी आक्रोश।
News Publisher