रिपोर्टर पवन झा आजाद बिहार और झारखंड में आज श्रावणी पहली सोमवारी को रिकार्ड शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया है। हर ओर चप्पे-चप्पे पर शिवभक्तों से पटा हुआ है। बल्कि हर हर महादेव, बोल बम की जयघोषों से आसपास का संपूर्ण वातावरण लगातार भक्तिमय, शिवमय बना हुआ है। झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा वैद्यनाथ महादेव, बासुकीनाथ, अजगैबीनाथ, भागलपुर में गंगा तट पर बाब बूढ़ानाथ महादेव, मधेपुरा में सिंहेश्वर नाथ महादेव, मुजफ्फरपुर में प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ महादेव, दरभंगा में कुशेश्वरस्थान स्थित कुशेश्वर नाथ महादेव, झंझारपुर बिदेश्वर स्थान में बाबा वीरेश्वरनाथ महादेव, मधुबनी जिले में जागेश्वर महादेव, बाबा अद्भुत नाथ महादेव आदि प्रांगणों में विशाल भक्तों, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने सभी शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। दर्शन से भक्तों में खुशियों का पारावार नहीं है। इन विख्यात मंदिरों में रुद्राभिषेक भी प्रमुख रूप से आकर्षण का केन्द्र रहा है।
बिहार व झारखंड में आज श्रावण की पहली सोमवारी पर रिकॉर्ड तोड शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया,हर हर महादेव की जयघोषों से आसपास का संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हुआ।
News Publisher