रिपोर्टर पवन झा आजाद मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को श्रावण मास की शुरुआत के संग विशाल शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अह्ले सुबह से ही हर ओर हर हर महादेव की जयघोषों से गूंज रहा था। बिहार का सिंहेश्वरनाथ महादेव मंदिर अत्यंत प्राचीन और विख्यात है। यहां महादेव के दरबार से जुड़े हर शिवभक्तों की कामना पूरी होती है। दूर-दूर से शिवभक्त मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान धाम जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए आते रहते हैं। शुक्रवार,11 जुलाई,2025 को हमें भी महादेव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा अर्चना का सौभाग्य मिला है। देर रात तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी था।
बिहार के मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावण की शुरुआत में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा ।
News Publisher