पंचायत समिती तिवसा और महा बँक ग्रामीण प्रशिक्षण संस्था द्वारा कॉस्च्युम ज्वेलरी प्रशिक्षण।

News Publisher  

रिपोर्टर नंदकिशोर मते पंचायत समिती तिवसा और महा बँक ग्रामीण प्रशिक्षण संस्था RSETI अमरावती के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में कॉस्च्युम ज्वेलरी का प्रशिक्षण पूर्ण किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला बचत गटों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना था। इस प्रशिक्षण का आयोजन मार्डी में किया गया था और इसमें 35 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार के ज्वेलरी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जैसे कि हेयर ब्रॉस, नेकलेस, एरिंग, जूट ज्वेलरी, फैब्रिक ज्वेलरी, तोरण, कंठी, हल्दी ज्वेलरी, बंगल्स, ब्रेसलेट आदि। प्रशिक्षण का समन्वय दीपक माहुरे ने किया और निखिल भस्मे RSETI के संचालक, रामभाऊ ताजने, कांचन गाडगे, हरीश फरकाडे, अजय कुलथे, स्वप्निल रोहनकर और श्रुती वानखडे ने मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षक के रूप में अंकिता टिकले ने प्रशिक्षण दिया।