बिहार के मधुबनी जिले में धनौजा पंचायत के डीएमसीएच रेफर।

News Publisher  

रिपोर्टर पवन झा आजाद बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास थाने अंतर्गत धनौजा पंचायत के हरिनाथपट्टी निवासी महिला धनवा देवी को आपसी भूमि विवाद में दूसरे पक्ष के चंदू ठाकुर ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। गोली दाहिने पैर पर लगी है। जानकारी के अनुसार विगत तीन माह से विवाद गहराया हुआ है। इस प्रकार हरिनाथपट्टी निवासी चंदू ठाकुर ने प्रधम जमीन के उत्तराधिकारी पक्ष लाल-लाल शर्मा को टारगेट कर गोली जान से मारने की नीयत से तत्क्षण बाइक पर सवार रामलाल शर्मा को गोली मारी गई थी। यह भूमि विवाद सिर्फ महज़ तीन कट्ठा जमीन को लेकर 17 वार्ड की घटना है। इस संदर्भ में थाने में मुख्य आरोपी गोलीबारी चंदू ठाकुर सहित राम अवतार, रामकृष्ण, रामावतार सत्यनारायण ठाकुर, चंदू ठाकुर ने मिलकर सुनियोजित योजना के तहत गोली मारकर ज़ख्मी कर दिया।इस संदर्भ में थाने में बयान और प्राथमिकी की प्रक्रिया कार्रवाई जारी है हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक। पीड़िता महिला धनवा देवी और उनके पुत्र रामलाल साह ने बताया कि हमारी भूमि में ट्रेक्टर से मिट्टी गिराए जाने पर विरोध आपत्ति करने पर आरोपी व्यक्ति ने राम अवतार,, राम अवतार आदि ने डीएम से आरोपियों पर समयवि रहते कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि तीन बार भूमि विवाद में मुखिया, सरपंच की अध्यक्षता में भूमि विवाद को समाप्त करने के ध्येय से पंचायत की बैठक आयोजित की गई। मगर दुर्भाग्यपूर्ण कहिए प्रतिवादी पक्ष के लोगों ने पंचायत के निष्कर्ष को नहीं माना है। गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से जख्मी धनवा देवी का दरभंगा स्थित डीएमसीएच की विशेष आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में ईलाज किया जा रहा है। पीड़िता परिजन ने संपूर्ण मामले में एसपी मधुबनी, पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र से सख़्त कार्रवाई की मांग की है।