आपसी प्रेम और रंगों का होली परंपरागत हर्षोल्लास के संपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की खबर है।

News Publisher  

रिपोर्टर पवन कुमार झा बिहार, झारखंड में सवेरे से ही शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में सनातनियों, श्रद्वालुओं को एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते देखा गया। तथा आम श्रद्धालु शुभकामनाएं दे रहे थे। चप्पे-चप्पे में मिथिला, बिहार सहित देशभर में होली महान महापर्व को लेकर होलिका दहन से लेकर आगामी दो दिनों तक जश्न का लगातार वातावरण बना हुआ था। मधुबनी जिले अंतर्गत फुलपरास अनुमंडल के घोघरडीहा प्रखंड और स्थानीय नगर पंचायत में होली धूमधाम से मनाए जाने का समाचार है। घोघरडीहा नगर पंचायत के दस वार्ड में नवयुवकों ने टोली बनाकर घोषित कार्यक्रम के अनुसार जमकर होली खेली। और होली के परंपरागत गीतों, संगीत पर झूमते गाते देखा गया।