जम्मू तवी भगत की कोठी ट्रेन का इंजन फेल, तीन घण्टे खड़ी रही, यात्रियों को हुई भारी परेशानी।

News Publisher  

रिपोर्टर गोविंद नारायण नागौर ब्यूरो जम्मूतवी – भगत की कोठी ट्रेन नंबर 19226 का नोखा रेलवे स्टेशन पर डीजल इंजन फेल हो गया। इस दौरान ट्रेन करीब तीन घंटे खड़ी रही जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जम्मूतवी से जोधपुर के बीच संचालित ट्रेन नंबर 19226 बीकानेर से रविवार को दोपहर 3.40 बजे मेड़ता रोड़ की ओर रवाना होकर आ रही थी कि इसी दौरान नोखा रेलवे स्टेशन पर 4.25 बजे अचानक तकनीकी कमी होने की वजह से वह ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। लोको पायलट के द्वारा काफी कोशिश की गई, मगर इंजन आगे नहीं बढ़ सकी जिससे यात्रियों को देरी तो हुई ही साथ ही गंतव्य जंक्शन के आगे की गाड़ियां छूट गई। बिकानेर रेल अधिकारियों की मनमानी आई सामने, भारत में कहीं भी रेल का इंजन फेल हो जाने पर नजदीकी जंक्शन द्वारा इंजन उपलब्ध करवाया जाता है जिससे यात्रियों को परेशानी ना हो लेकिन स्टेशन मास्टर और लोको पायलट तथा ट्रेन मैनेजर द्वारा कई बार निकटवर्ती बीकानेर मंडल के रेल अधिकारियों को मिन्नतें करने के बाद भी समय पर दूसरा रेल इंजन उपलब्ध नहीं करवाया गया। जिसके बाद जोधपुर मंडल से नोखा स्टेशन इंजन मंगवाया गया। जबकि नोखा स्टेशन से बीकानेर स्टेशन की दूरी ज्यादा नहीं थी अगर रेलवे प्रशासन चाहता तो बीकानेर से भी इंजन भिजवा सकता था जिसे यात्रा का समय बच जाता और गाड़ी कम समय में रवाना हो जाती । जोधपुर मंडल से पहुंचा इंजन, फिर आगे बढ़ी ट्रेन आखिर जोधपुर कंट्रोलर को सूचना देने पर दूसरा इंजन मौके पर पहुंचा। करीब तीन घंटे की देरी शाम 7.30 रवाना हो सकी। ऐसे में सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।