केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में नवाया शीश

News Publisher  

मीरजापुर, नगर संवाददाता: विंध्यवासिनी माता के दरबार में मंगलवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डा. भागवत किशन राव कराड अपने परिवार के साथ मां का आशीर्वाद लिया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री वाराणसी से सड़क मार्ग होते हुए पुरानी वीआईपी मार्ग पहुंचे। नगर विधायक ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किए। तत्पश्चात मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर गर्भ गृह में पहुंच विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। दर्शन पूजन करने के उपरांत मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवता के विग्रहों का स्पर्श करते हुए हवन कुंड की परिक्रमा की। इसके बाद सड़क मार्ग से निर्धारित कार्यक्रम की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।