जागरण संबंधी रखी गई मीटिंग

News Publisher  

पंजाब, जगराओ, रमन जैन : स्थानीय जय मां बनभौरी सेवा मंडल जगराओं द्वारा करवाए जा रहे हैं। सातवें जागरण के संबंध में विशेष मीटिंग चेयरमैन जीया लाल जी गर्ग के निर्देशानुसार प्रधान जोगिन्द्र पाल विंदल की अगुवाई में रखी गई। जानकारी देते हुए पवन गोयल रामगढ़ ने बताया कि उक्त जागरण 19 सितम्बर रविवार को लम्मियां बाले बाग में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अंतर्गत रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरण में पंडित विश्वामित्र जी संगरूर वाले एंव रामधन एंड पार्टी हरियाणा वाले अपने कोमल कंठस्थो द्वारा महांमाई का गुणगान करेंगे। मां की पवित्र ज्योति मां भ्रामरी देवी की असीम कृपा से बनभौरी धाम से आएगी चांदी का भवन देखने योग्य होगा। इस मीटिंग में मंडल के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ कर भाग लिया।