गुरुग्राम, नगर संवाददाता: चोरों ने रोशनपुरा कॉलोनी में सोमवार को कार का लॉक तोड़कर एक लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया और रफूचक्कर हो गये। उनकी सारी करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इसके बाद पीड़ित ने सिटी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूल रूप से दिल्ली के मीठा इलाके के अंतर्गत ओम नगर के रहने वाले सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गांव तिगरा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। साथ ही रोशनपुरा इलाके में उनकी एक दुकान है। वह सोमवार को सुबह 11 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे और कार पार्किंग एरिया में खड़ी कर दी। जब वह वापस आये तो कार का लॉक टूटा पड़ा था। साथ ही एक लाख रुपये से भरा बैग और कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पास की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी।
कार का लॉक तोड़कर एक लाख रुपये से भरा बैग चोरी
News Publisher