सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के थाना बरोदा की पुलिस ने चोरी की बाईक सहित आरोपी प्रदीप पुत्र इन्द्र निवासी बरोदा जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। थाना बरोदा पुलिस को अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि एक युवक चोरी की बजाज सिटी मोटर साईकिल एचआर-11के-4277 को लेकर इधर से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने ट्रैप लगा दी। कुछ समय उपरान्त उक्त युवक मोटर साईकिल पर आता देख रूकने का इशारा किया। जिसके रूकने पर मोटर साईकिल के कागजात दिखाने को कहा तो वह इसका कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान प्रदीप पुत्र इन्द्र निवासी बरोदा के रूप में दी। इस घटना का थाना बरोदा में पहले से ही मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस मोटर साईकिल को गांव बरोदा की सीमा से चोरी करने की घटना को अन्जाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
चोरी की बाईक सहित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल
News Publisher