घरों में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने अलग इलाकों में स्थित घरों में चोरी करने में शामिल दो महिलाओं नोमिना बीबी और शाजिया खान को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का लाखों रुपये का सामान भी बरामद किया है। दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी दो अलग-अलग पुलिस स्टेशन द्वारा की गई है।

डीसीपी विजयंता आर्या ने बताया कि जहांगीरपुरी निवासी फातिमा ने सोमवार को घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जहांगीरपुरी एटीओ वरुण दलाल के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार को आरोपी 50 साल की नोमिना बीबी को जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। महिला के कब्जे से गहने भी बरामद हुए हैं।

एक अन्य मामले में 20 दिसंबर को सुभाष प्लेस इलाके में व्यवसायी आस्तिक मलिक के घर में चोरी हुई थी। जांच में मालूम हुआ कि पीड़ित की घरेलू सहायिका शाजिया खान घटना के बाद से फरार है। घर से तीन लाख रुपये भी गायब हैं। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद इलाके से सोमवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *