एक दिन में 332 कोरोना मरीज ठीक हुए, 211 संक्रमित मिले

News Publisher  

फरीदाबाद, नगर संवाददाता: जिले में शुक्रवार को 211 कोरोना संक्रमित मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं बीते 24 घंटे में 332 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए।

जिले में नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,552 हो गई है। ठीक होने वालों की संख्या 41,961 तक पहुंच गई। जिले में अब संक्रमित सक्रिय मामले 1208 हैं। इनमें से 233 लोग विभन्नि अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 975 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 38 की हालत गंभीर बनी हुई है। नौ मरीज वेंटिलेटर पर हैं। शुक्रवार को तीन संक्रमित मरीज की मौत के साथ आंकड़ा बढ़कर 383 हो गया। करीब 2648 नमूनो की जांच की गई।

उपमुख्य चिकत्सिा अधिकारी एवं कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब तक जिले में 371,122 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 325,781 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 1789 की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में अब तक 197,916 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 152,267 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का समय पूरा हो चुका है। शेष 45,266 लोग अंडर सर्विलांस हैं। जिले में अब रिकवरी रेट 96.3 फीसदी और डबलिंग रेट 90.6 दिन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *