सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढहने से 2 की मौत, 3 घायल

News Publisher  

दिल्ली/नगन संवाददाता  : नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में पिछली रात एक चार मंजिला इमारत के ढहने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार दमकल सेवा ने इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद दल को घटनास्थल पर भेज दिया था। दुर्घटना रात साढ़े दस बजे हुई। आपदा मोचन दल और दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

राहत और बचाव कार्य अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। दुर्घटना में घायल 3 लोगों को जीटीबी अस्पला में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान मोनी (21) और मोहम्मद यासीन (65) के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *