फरीदाबाद के डी.सी.पी विक्रम कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या

News Publisher  

फरीदाबाद/नगर संवददाता : फरीदाबाद। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है की विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे फरीदाबाद के सेक्टर 30 पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार दी। घटना के समय उनकी पत्नी और बेटा घर पर ही थे।

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *