जोधपुर के गोयल हॉस्पिटल की लापरवाही

News Publisher  

जोधपुर, शाहरूख खान : जोधपुर के गोयल हॉस्पिटल की लापरवाही, बाड़मेर के तेजप्रकाश सोनी (उम्र 30 साल) को अपने मकान की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण घायल अवस्था मे जोधपुर के गोयल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया,  जहां 2 दिन ईलाज करने के बाद कल शाम करीब 4 बजे तेजप्रकाश सोनी को मृत घोषित किया गया। रात को 10 बजे परिवार वाले जब तेजप्रकाश की बॉडी को लेकर बाड़मेर आ रहे थे तब बोरानाडा के पास परिवार वालो को लगा कि बॉडी में कुछ हलचल हो रही है। परिवारवालों ने बिना देर किये अपने कलेजे के टुकड़े तेजप्रकाश को वापिस जोधपुर के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है औऱ सुधार भी हो रहा है। सोचों उस परिवार पर क्या बीती होगी जब उनके जीवित बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित करके लाश का सर्टिफिकेट पकड़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *