मेरठ, उत्तरप्रदेश/नगर संवाददाताः ग्रेटर नोएडा के दादरी बाइपास से गुरुवार को पुलिस ने कार से एक करोड़ रुपए बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। नोट किसके है ओर कहां से आ रहे थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आयकर विभाग की टीम ने दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है जो अपने को इलाहाबाद बैंक का मैनेजर बता रहे है। इतनी बड़ी तदद में नए नोटों के मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मौके पर ईडी और आयकर विभाग के अधिकारी मौजूद है। बता दें, कि सभी नोट 2000 रुपए के बताये जा रहे है।
पुलिस ने कार से एक करोड़ रुपए किए बरामद
News Publisher