रामतीर्थ रोड पर शुरू हुआ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी इलाज की सभी सुविधाएं

News Publisher  

रिपोर्टर:-दीपक राज, पंजाब/ अमृतसर:- मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा- मरीजों के इलाज के साथ उनकी जेब का भी रखा जाएगा ध्यान, आयुष्मान भारत और अन्य इंश्योरेंस पॉलिसी की सुविधा भी उपलब्ध रामतीर्थ रोड पर रविवार को केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत की गई है। हॉस्पिटल प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और मरीजों को इलाज के लिए शहर के दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की परेशानी से बचाना है। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर सहज जोत सिंह सहज ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से एक ऐसे अस्पताल की जरूरत महसूस की जा रही थी, जहां मरीजों को आपात स्थिति में तुरंत उपचार मिल सके। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। अस्पताल में मरीजों की देखभाल को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाएगी। डॉक्टर सहज के अनुसार, आज के समय में चिकित्सा के क्षेत्र में नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ अस्पताल में मरीजों को बेहतर और मानवीय सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि
यह एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है,जहां ऑर्थोपेडिक्स,गायनेकोलॉजी, मेडिसिन, यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत न पड़े, इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। यहां जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना, 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कार्ड और विभिन्न इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत इलाज की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य सिर्फ मरीजों का उपचार करना नहीं, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए किफायती इलाज उपलब्ध करवाना भी है। प्रबंधन के मुताबिक, अस्पताल 24 घंटे सातों दिन सेवाओं के लिए खुला रहेगा। यहां मरीजों को घर जैसा माहौल देने और उनकी पूरी देखभाल करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अस्पताल में डॉक्टरों की ओपीडी सेवाएं भी निर्धारित समय के अनुसार उपलब्ध रहेंगी। प्रबंधन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अस्पताल की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे|