रिपोर्टर :-पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड:-एंकर —–बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में फुलपरास नगर पंचायत क्षेत्र के नौ वार्ड निवासी समाजसेवी, लोकप्रिय, ख्यातिप्राप्त लंबे अर्से तक रहे फुलपरास ग्राम पंचायतीराज के मुखिया हरि नारायण यादव को मौके पर सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है।वे बड़ा व्यक्तित्व, साधक भी थे।वे अपने पीछे पूरा भरा पूरा परिवार, जिसमें धर्मपत्नी श्यामा देवी , पांच योग्य सुपुत्र छोड़ गए हैं । बुधवार को अंतिम दिन श्राद्ध कर्म सुसंपन्न हो गया।इस अवसर पर एक महाभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र ही नहीं सुदूर क्षेत्रों, हजारों की तादाद में पहुंचे सामाजिक, गणमान्य आम और खास लोग उमड़े थे। और इस तरह से करोड़ों वर्षों के प्राचीन स्थापित सनातन धर्म के परंपरागत महाभोज का महाप्रसाद ग्रहण कर प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे थे। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कयी राजनेता, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। मौके पर ज्येष्ठ पुत्र समाजसेवी, पूर्व मधुबनी जिला रहिका सेंट्रल कापरेटिव बैंक के अध्यक्ष ब्रम्हानंद यादव ने दूर दूर से पहुंचे आगत अतिथियों, श्रद्धालुओं के प्रति विनम्रता से आभार प्रकट किया है। श्री यादव ने बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक को बताया कि हरि बाबू सामाजिक के साथ विराट व्यक्तित्व थे। सभी आगत लोगों, आम खास सब को हार्दिक धन्यवाद देते हैं। हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक इस वक्त श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है।
स्लग—मधुबनी जिले। बिहार में बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को समाजसेवी, लंबे अर्से तक पूर्व मुखिया रहे दिवंगत हरि नारायण यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
News Publisher