स्लग—बिहार में मिथिला में कोजागरा का विहंगम दृश्य सामने आया, लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया खुव लगाए ठहाके।

News Publisher  

रिपोर्टर ‌:- पवन कुमार आजाद, बिहार/ झारखंड:- एंकर —–बिहार अंतर्गत मिथिला प्रक्षेत्रों में रविवार , ,25 अक्टूबर 2026 को ब्राह्मण और कायस्थ समाजों में मनाया जाने वाला लोक महापर्व कोजागरा की रौनकता खुव देखने को मिली हैं।इस अवसर पर लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया और ठहाके पर ठहाके लगाए। इतना ही नहीं पूरा लुफ्त उठाया। चांदनी की खिलखिलाती शरद पूर्णिमा की रात का यहां विहंगम दृश्य तो अवर्णनीय है। छोटे छोटे बच्चों, नवयुवकों ने मस्ती की। सैकड़ों वर्षों से इस अवसर पर पूरे गांव, नगर में घूम घूमकर मखाना लेने की विलक्षण परंपरा है। मौके पर दरवाजों पर तैनात दो व्यक्तियों द्वारा मखाना, बत्तासा, पान वितरण करने की परंपरा रही है।लोग एक दूसरे का अभिवादन करते हैं। और इस तरह से जमकर हंसी ठहाके का सिलसिला चल पड़ता है। लड़के, वर पक्षों के ससुराल से मखाना, मिठाई वगैरह सामान भिजवाया जाता है।कोजागरा की रात दरवाजे पर समाज के गणमान्य लोग और ससुराल पक्षों से आए समधि आदि परंपरागत समाज के महा आयोजन का भरपूर आनंद का प्रत्यक्षदर्शी रहते हैं।