रिपोर्टर:- पवन झा आजाद, बिहार/झारखंड:- दूसरे दिन –10 वा दिन देवी देवताओं को आसपास के तालाब में प्रवाहित हुई, दुर्गा महापूजा सुसंपन्न। बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में आज बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को अंतिम दिन — 10 वां दिन धूमधाम और मातारानी सहित सभी देवी देवताओं की जयघोषों के संग समीप के तालाब में दोनों दुर्गा मंदिरों की प्रतिमाओं को क्रमशः प्रवाहित कर दी गई है। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां आपको बताएं कि दुर्गा माता सहित सभी देवी देवताओं को भावभीनी विदाई दी गई है। बड़ा विह्वल, यहां भावुक क्षण था।हर श्रद्धालुओं ने अपनी नम आंखों से मातारानी को भावभीनी विदाई दी है। चारों ओर रिकार्ड चप्पे-चप्पे पर श्रद्धालु गण पहुंचे हुए थे। और उस पलों का टिक टिक घड़ी की तर्ज पर उस पलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसकी प्रतीक्षा थी। कुछ भक्त नवयुवक भक्ति धूनों पर थिरकते भी देखा गया।हर आयु वर्ग की भारी संख्या में सनातनी श्रद्धालु मौजूद थे।हर कोई इस पलों को कैमरे, मोबाइल ही नहीं अपने दिलों में संजोए रखना चाहते थे।
बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में आज बुधवार, 21 अक्टूबर, 2026 को विसर्जित शारदीय नवरात्रि के समापन|
News Publisher