बिहार, झारखंड सहित पूरे देशभर ही नहीं वैश्विक स्तर पर, विश्व में आज भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव की धूम है।

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार झारखंड सहित पूरे देशभर ही नहीं आज विश्व में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और जन्मोत्सव,2026 को लेकर धूम मची हुई है।भारत सुर्खियां दैनिक आपको बताए कि पूरे विश्व में आजकल हमारी सनातन धर्म और संस्कृति की डंका बज रही है। बोलबाला तो सैकड़ों वर्षों से रहा है। करोड़ों वर्षों का सनातन धर्म सबसे पुराना और सशक्त और महान गौरवशाली रहा है। कल हमने देखा है कि पूरे देशभर में गांवों, अंचलों, महानगरों राज्यों से सिर्फ सिर्फ आजतक एक बड़ी अहम खबर है भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और जन्मोत्सव को लेकर जिज्ञासा,गहरी लगाव का लगातार सिलसिला बना हुआ है। हर माध्यम में यह खबर तेजी से फैली हुई है। वायरल हैं। इस महाकवरेज को लेकर हमारी भारत सुर्खियां दैनिक जीरो ग्राउंड से सक्रिय सजग है टीम।देश की धरोहर मयूरा, श्री वृंदावन धाम, अयोध्या जी, खाटू श्याम मंदिरों,द्वारिका, बरसाना सहित सभी धामों से लाखों श्रद्धालुओं भक्तों का जन्मोत्सव व जन्माष्टमी महा आयोजन में बढ़ चढ़कर शामिल हुए। और समारोहों दर्शनार्थ भजन कीर्तन, सत्संग का एक हिस्सा बन गये हैं। वहीं इसके अलावा स्थानीय स्तर पर बिहार झारखंड में भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और जन्मोत्सव सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। मधुबनी जिले में घोघरडीहा नगर व बाजार क्षेत्र का खाटू श्याम बाबा का दरबार में भी हर वर्ष की भांति विलक्षण आयोजन किया गया।इसी तरह से इस नगर क्षेत्र अंतर्गत नौ वार्ड में आयोजित,दस,आठ, चार वार्डों में आयोजन किया गया है। नौ वार्ड में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक कीर्तन मंडली द्वारा शानदार भजन संध्या का आयोजन किया गया।