रिपोर्टर – पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के अंधरामठ थाने अंतर्गत बेलदारी गांव में जमीन जबरन रजिस्ट्री नहीं करने पर घरों में घुसकर गृह स्वामी, उसकी पत्नी और बेटे को राड व अन्य अस्त्रों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने, दबाव बनाने और जान से बार बार मारने की धमकी मामले में स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आजतक अनुसंधान रिपोर्ट और कानूनी अग्रेत्तर कार्रवाई नहीं किये जाने से आरोपी और पुलिस की मिलीभगत की आशंका सवालों से हरगिज़ इंकार नहीं किया जा सकता है। गनीमत है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और बार बार ज़मीन लिखने मसलन दबाव बनाने यहां तक गुंडागर्दी, रंगदारी, दबंगता की कयी घटनाएं को अंजाम दिया जा रहा है। मगर पुलिस मौन है।सवाल है कि पुलिस मिली हुई नहीं है तो आजतक कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। पीड़ित पक्ष के लोगों पीड़िता,व अन्य परिवार के लोगों ने आरोपी। सुबोध ब्रम्हचारी और प्रमोद ब्रम्हचारी उसके सगे भाई व अन्य पर कयी गंभीर आरोप लगाएं है। मगर कार्रवाई की बात तो दूर समझौता करने का उलटा पुलिस द्वारा कहकर टाल मटोल कर रही है। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक ने लगातार दूसरी बार प्लाट और गांव बेलदारी/ लौकही प्रखंड पहुंचकर पूरे प्रकरण मामले का विस्तार से विधिवत जायजा लिया है। पीड़ित पक्ष ने डीएम और डीआईजी, दरभंगा प्रक्षेत्र से सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि ब्रम्हचारी केसरी व उनके लठैत, बदमाशों द्वारा मां और बेटे को रास्ते में आने जाने के क्रम में हत्याकांड कर रास्ते से अलग करने की धमकी भी दे रहा है।
बिहार में मधुबनी जिले के अंधरामठ थाने के बैलदारी गांव में जमीन जबरन रजिस्ट्री नहीं करने पर घर में जबरन घुसकर मारपीट करने, दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी मामले में अनुसंधान रिपोर्ट और कार्रवाई पेंडिंग! स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत से इंकार नहीं।
News Publisher