लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने श्री वाल्मीकि तीर्थ में सरोवर की कार सेवा में लिया हिस्सा|

News Publisher  

रिपोर्टर:- दीपक राज,अमृतसर:-  24 सितंबर को सरोवर में जल प्रवाह कर कार सेवा होगी संपन्न : हरभजन सिंह ई.टी.ओ. श्री वाल्मीकि तीर्थ में 17.73 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर() 02 सितंबर- लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज श्री वाल्मीकि तीर्थ में पवित्र सरोवर की चल रही कार सेवा में संगत के साथ मिलकर सेवा में योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने श्री वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक होकर भगवान श्री वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल श्राइन बोर्ड, बाल योगी बाबा प्रगट नाथ जी तथा अन्य संतों-महापुरुषों के सहयोग से 4 जुलाई को सरोवर की कार सेवा शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि इस कार सेवा में बड़ी संख्या में संगत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग ले रही है और अपना योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि सरोवर के तल को समतल करने का कार्य जारी है तथा इसमें 12 से 14 इंच रेत की नई परत डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर, 2026 को सरोवर में जल प्रवाहित किया जाएगा, जिसके साथ कार सेवा का कार्य संपन्न हो जाएगा। उन्होंने समस्त संगत से अपील की कि वे इस पवित्र अवसर पर श्री वाल्मीकि तीर्थ पहुंचकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि श्री वाल्मीकि तीर्थ में 17 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थ स्थल पर सरोवर की सीढ़ियों की पेंटिंग सहित अन्य विकास कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री वाल्मीकि तीर्थ के सर्वांगीण विकास और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर, 2026 को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर श्री वाल्मीकि तीर्थ में बड़े स्तर पर धार्मिक समागम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन बाल योगी बाबा प्रगट नाथ जी ने सरोवर की कार सेवा में सहयोग कर रही समस्त संगत का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रकट दिवस के अवसर पर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का उत्सव पूरी श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा और इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है।