ब्यावर जिले में उपजिला चिकित्सालय रायपुर में 72 लाख की लागत से BPHU लैब का लोकार्पण, सोजत विधायक ने बोरिंग व डी-फ्रिज की घोषणा।

News Publisher  

रिपोर्टर – दिग्विजय सिंह, पाली, राजस्थान :- रायपुर राजकीय उप जिला चिकित्सालय रायपुर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) भवन एवं लैब का लोकार्पण मंगलवार को समारोहपूर्वक किया गया। करीब 72 लाख रुपए की लागत से तैयार इस BPHU लैब के शुरू होने से रायपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुँवर मानवजीत सिंह उदावत मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गहलोत ने की। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक महोदया एवं विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर BPHU लैब का विधिवत लोकार्पण किया तथा लैब में उपलब्ध जांच सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सोजत विधायक शोभा चौहान ने रायपुर उपजिला चिकित्सालय में पानी की कमी की समस्या को देखते हुए बोरिंग खुदवाने की घोषणा की। साथ ही रायपुर चिकित्सालय में डी-फ्रिज उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की गई। विधायक चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। BPHU लैब के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें समय पर जांच सुविधा मिल सकेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गहलोत ने बताया कि BPHU लैब के माध्यम से विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे बीमारियों की समय पर पहचान करने, जांच प्रक्रिया को बेहतर बनाने तथा मरीजों के उपचार में स्वास्थ्य विभाग को सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी.पी. चौहान, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोनिका नेहरा, डॉक्टर रामकिशोर यादव, डॉक्टर अनिल मिश्रा, डॉक्टर किशोर कुमार पटेल, देवराज सिंह उदावत, वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक रामचंद्र मंडल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा उपप्रधान पशुपति सिंह, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर किशन सिंह, कालूराम मीणा, नर्सिंग ऑफिसर जेठाराम, हरीश भाई सोनी, विवेक शर्मा, सुरेश कुमार, फयाज खान, हर्ष गहलोत एवं अशोक सहित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। ग्रामीणवासी वीर कमलेश बोहरा, समाजसेवी शेर मोहम्मद रंगरेज एवं विनोद लोढ़ा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जगदीश जोगावत ने किया। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। BPHU लैब के शुरू होने से रायपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।