सीवरेज संबंधी समस्याओं को लेकर विधायक डॉ गुप्ता ने निगम कमिश्नर और निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सुपर सक्कर मशीने लगवाई।

News Publisher  

रिपोर्टर – दीपक राज :- केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की वार्ड नंबर 67 के क्षेत्र किशन कोट में लोगों को सीवरेज की समस्या से जूझना पड़ रहा था। क्षेत्र में सीवरेज बैक फ्लो कर रहा था। क्षेत्र के लोगों द्वारा विधायक डॉ अजय गुप्ता को बताने पर आज विधायक डॉ गुप्ता नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, नगर निगम के ऑपरेशन एंड मेंटिनेस विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि किशन कोट क्षेत्र से सीवरेज व्यवस्था वेस्ट विधानसभा के क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सीवरेज  पाइप टूट चुकी थी, जिस कारण सीवरेज बैक फ्लो कर रहा था। नगर निगम द्वारा अब वहां पर नई सीवरेज  पाइप डाल दी गई है। अब यहां पर और आगे भी सीवरेज डी-सिल्टिंग  का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल रात तक इस क्षेत्र में सीवरेज  व्यवस्था पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की हर तरह की समस्याओं को लेकर लोगों के साथ में खड़े हैं। प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका हल भी निकाला जाता है। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि इस क्षेत्र में लोगों को सीवरेज समस्या आने पर वह खुद विधायक डॉ गुप्ता और ऑपरेशन एंड मेंटिनेस विभाग की अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कल तक यहां पर आ रही सीवरेज समस्या को पूरी तरह से हल करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि  सीवरेज डिसिल्टिंग को लेकर पूरे शहर में कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि  ” वन सिटी वन ऑपरेटर” प्रोजेक्ट को लेकर वॉल्ड सिटी और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र की कुछ वार्डों में लगातार सीवरेज डिसिल्टिंग करवाई जा रही है। निगम कमिश्नर ने कहा कि इसके लिए दो कंप्लेंट नंबर जारी किए गए हैं। जिसमें वाल्ड सिटी की वार्डों की शिकायतें 62800-20903 और बाकी वार्डों के लिए 98726- 20903 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके इलावा इसमें लाहौरीगेट कंट्रोल रूम में वर्षा के कारण हुए जलभराव को लेकर 0183- 2558364 और कंपनी बाग में बने कंट्रोल रूम पर 0183-2563490 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इस अवसर पर डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणबीर सिंह कैंडी, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह अहलूवालिया, मनीष कुमार, रॉकी भगत, विशाल शर्मा, निगरानी इंजीनियर हरप्रीत सिंह, एक्सियन मनजीत सिंह, एसडीओ अशोक कुमार और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।