बिहार का बहुचर्चित फैजल खान बनाम रौशन आनंद सर की कोचिंग मामले में फैजल खानकी अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पटना पुलिस सवालों के घेरे में !

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत अब पटना का बहुचर्चित फैजल खान बनाम रौशन आनंद सर का विवाद गहराया गया है। पटना पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। आज सोमवार, 15 जून 2026 को बिहार झारखंड भारत सुर्खियां ने सहरसा और सहरसा अंतर्गत रौशन आनंद सर के पैतृक गांव पहुंचकर बड़ी खबर का जायजा लिया है। खबर अपडेट इस प्रकार है। आज सोमवार को रौशन आनंद सर को न्यायालय से जब जमानत मिली तो वे कारा से पटना में पत्रकारों से रुबरु हुए और अपनी सीधी बात मीडिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि हमें आज भी न्यायालय पर पूरा भरोसा है। मेरे अनुज, छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल स्थित विराटनगर में संदिग्ध मौत से आहत हैं। उन्होंने फैजल खान उर्फ खान सर पर सीधे अनुज प्रिंस की हत्या का आरोप लगाया है। यहां पैतृक गांव में एक दिन पहले छोटे भाई प्रिंस यादव की क्षत विक्षत शव मेडिकल जांच और अंत्यपरीक्षण के बाद लाईं गई। हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक यह काफी विमर्श के बाद घोषणा की गई आज रात में ही दिवंगत प्रिंस यादव की शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। संपूर्ण क्षेत्र रौशन आनंद सर के छोटे भाई की कथित हत्या की खबर चर्चा से गमगीन बना हुआ है। यहां और तो और लाख में रौशन आनंद के चाहने वाले भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीषण गर्मी में भी हजारों हजार में आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ रौशन सर और प्रिंस यादव कथित हत्याकांड मामले में न्याय दिये जाने उच्च स्तरीय सीबीआई से जांच की मांग की गई है। एकतरफा पटना पुलिस द्वारा फैजल खान को बचाने पर जमकर नारेबाजी सहित घंटों बवाल काटा गया। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से संपूर्ण मामले में उच्च स्तरीय सीबीआई जांच की मांग की। और फैजल खान उर्फ खान सर को शीघ्र गिरफ्तार करने की अपील की गई है।