बिहार में पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों पर आरक्षित श्रेणी की बुकिंग में कालाबाजारी का आरोप,आम यात्रियों को हो रही परेशानी।

News Publisher  

रिपोर्टर  – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत पूर्व मध्य रेल जोन के तहत समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आरक्षित श्रेणी की टिकट बुकिंग में कालाबाजारी की खबर है। तत्काल आरक्षण में भी अनियमितता की शिकायत मिली है। खासकर दरभंगा – सहरसा रेलखंड में घोघरडीहा,निर्मली और झंझारपुर स्टेशनों पर कालाबाजारी की इस बीच आम चर्चा है। बुकिंग क्लर्क,विचौलिया की मिलीभगत से रेलयात्रियों की शिकायत पर रेल प्रशासन हरकत में आई है। अधिकारियों ने आरपीएफ को सतत निगरानी के लिए बुकिंग काउंटरों का लगातार सघन रूप से औचक जायजा का निर्देश दिया है। हालांकि पुष्ट खबर के अनुसार दरभंगा रेल पुलिस प्रशासन ने सघन रूप से क्रास चेकिंग शुरू कर दी है। जिसका बुकिंग में मिल रही अनियमितता की शिकायत पर असर देखा जा रहा है। विशेषकर घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर बुकिंग में भी अनियमितता की पुष्टि हुई है। संपर्क करने पर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन के उच्चाधिकारियों से अनियमितता पर कार्रवाई की मांग की।