बिहार से राज्यसभा की सभी सीटों पर एनडीए की ऐतिहासिक विजय – विश्वास, नेतृत्व और विकास की जीत :- शैलेन्द्र कुमार प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली 

News Publisher  
रिपोर्टर – राहुल कुमार, दिनांक: 17/03/2026, नई दिल्ली :- बिहार से राज्यसभा की सभी पाँचों सीटों पर एनडीए की ऐतिहासिक जीत पूरे प्रदेश के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। यह परिणाम बिहार की जनता के अटूट विश्वास, सुशासन के प्रति आस्था और विकासोन्मुख राजनीति की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर हम सर्वप्रथम माननीय श्री नीतीश कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद देते हैं। उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण ने बिहार को नई पहचान दिलाई है। सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास के उनके मॉडल ने न केवल प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। राज्यसभा के लिए निर्वाचित सभी माननीय प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ:- •माननीय श्री नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेडीयू , •माननीय श्री नितिन नवीन जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा, •माननीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएलएम, •माननीय श्री रामनाथ ठाकुर जी, केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार, •माननीय श्री शिवेश राम जी, यह जीत एनडीए के सामूहिक प्रयास, सशक्त संगठन और जन-जन के समर्थन का परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी निर्वाचित सदस्य उच्च सदन में बिहार एवं देश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज देश को मजबूत, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। हमें भरोसा है कि आप सभी अपने अनुभव और क्षमता से देश के विकास को नई गति देंगे तथा लोकतंत्र की गरिमा को और सुदृढ़ करेंगे। एक बार पुनः सभी माननीय निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।