रिपोर्टर :- पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के झंझारपुर नगर क्षेत्र में रविवार, 15 फरवरी,2026 को देर शाम प्रमुख रूप से प्रसिद्ध बिदेश्वर स्थान स्थित बाबा वीरेश्वर महादेव मंदिर और शांतिनाथ शिवालय में महादेव का भब्य श्रृंगार किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में मौके पर शिवभक्त, श्रद्धालु गण मौजूद रहे हैं। दोनों मंदिरों के आसपास कयी किलोमीटर दूरी तक शिवभक्त, सनातनियों से बिल्कुल पटा हुआ था। और क्या था हर हर महादेव, ऊं नमः शिवाय की जयघोषों से वातावरण गूंजता रहा। महाशिवरात्रि के इस विशेष मौके पर आईं शिव परिवार की बाराती सभी झांकियां और प्रदर्शनी यहां लगातार आकर्षण का केंद्र शिवभक्तों के लिए बना हुआ था। मौके पर क्षेत्रीय विधायक सह वरीय भाजपा नेता, निवर्तमान मंत्री नीतीश मिश्र पूरे महाकवरेज महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल होते रहे। और सनातनी श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा रहे थे।
बिहार में मधुबनी जिले में झंझारपुर में महाशिवरात्रि के विशेष सुअवसर पर शिवमय हुआ चप्पा चप्पा, संध्याकाल में प्रसिद्ध बाबा वीरेश्वर महादेव मंदिर और शांतिनाथ शिवालय में देर शाम से भब्य श्रृंगार और मनोहारी झांकियां व प्रदर्शनी निकालीं गई।
News Publisher