रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड व नगर क्षेत्र में गत 31 जनवरी, 2026 शनिवार को भोला उच्च विद्यालय,+2 में दो सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त धर्मेंद्र कुमार यादव व शिक्षक हरि यादव को विद्यालय परिवार की ओर से एक समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई है। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्गार भी व्यक्त किए। सेवानिवृत्त शिक्षकों को पहले पऱंपरानुसार मिथिला पाग और शाल वगैरह से सम्मानित किया गया। सेवावधि में उनके योगदान की चर्चा की गई है। वक्ताओं शिक्षकों ने दोनों सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक और शिक्षक क्रमशः धर्मेंद्र कुमार यादव, हरि यादव के दीघार्यु, सकुशलता की कामना की गई। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री यादव ने भी सम्मान सह विदाई समारोह को संक्षिप्त में संबंधित किया। उनके आंखें शिक्षक समाज और छात्रों के बीच तत्क्षण छलक गए। मौके पर आगत अतिथि इंजीनियर शैलेंद्र मंडल, रामबालक यादव,विजय कुमार, प्रमोद कुमार बनैता, सत्येंद्र कुमार मंडल,निशा कुमारी,रंजू कुमारी,रुपम कुमारी, सच्चिदानंद मिश्र, सीमा कुमारी, डॉक्टर विनय कुमार झा, पम्मी कुमारी, डॉक्टर कुमार रंजीत आदि शामिल हैं।
-बिहार में घोघरडीहा भोला उच्च विद्यालय+2 में दो सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई।
News Publisher
