बिहार झारखंड में आज सरस्वती पूजा की है धूम।

News Publisher  

रिपोर्टर :- पवन कुमार झा आजाद, वर दे वीणावादिनी वर दे, प्रिय स्वतंत्र नभ अमृत मंत्र नव भारत में भर दे‌। वर दे वीणावादिनी वर दे। आज शुक्रवार,,23 जनवरी 2026 को पूरे हिंदुस्तान राष्ट्र में सरस्वती महा पूजनोत्सव की धूम मची हुई है। इधर, बिहार व झारखंड राज्य में विद्या की देवी सरस्वती माता की हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक आराधना की जा रही है। बिहार अंतर्गत मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, सहित सभी जिलों में सरस्वती पूजा धूमधाम से श्रद्धा से मनाई गई है। मधुबनी जिले में मधुबनी नगर व घोघरडीहा नगर क्षेत्र में सरस्वती की पूजा अर्चना की जा रही है ‌मौके पर श्रद्धालुओं ने हिंदुस्तान राष्ट्र में अपनी सदैव असीम कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की है। प्रकृति के हिसाब से भी आज से मौसम,आवो हवा में ऋतुराज के आगमन से परिवर्तन देखने को हमें मिल पा रहा है।