हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 30 दिसंबर को केशव पार्क में मिले दिव्यांग व्यक्ति की सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

News Publisher  

रिपोर्टर : रिंकू, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 30 दिसंबर को केशव पार्क में मिले दिव्यांग व्यक्ति की सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक की पहचान पानीपत के खोजकीपुर निवासी सुनील के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, सुनील शराब का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी रंजिश में पत्नी के प्रेमी मोहित ने अपने साथियों मंजीत और अंकुश के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। 29 दिसंबर की रात आरोपी ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे। होटल में ठहरने के बाद वे टहलने के बहाने केशव पार्क गए, जहां अंधेरे का फायदा उठाकर चाकू से सुनील की गर्दन काट दी। धड़ पार्क में छोड़ दिया गया, जबकि सिर पहचान छिपाने के लिए सन्निहित सरोवर में फेंक दिया गया। शुरुआत में सिर न मिलने से पहचान मुश्किल थी, लेकिन मौके से मिली सुनील की दाहिनी नकली टांग अहम सुराग बनी। 13 जनवरी को सरोवर से सिर मिलने के बाद जांच तेज हुई और 150 दिव्यांगों की सूची खंगालकर सुनील की पहचान हुई। पुलिस ने प्रेमी मोहित और मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की भूमिका की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ में और खुलासों की उम्मीद है।