बिहार में लाखों श्रद्धालुओं ने नदियों में जाकर अह्ले सुबह पौष पूर्णिमा के सुअवसर पर स्नान व पूजा अर्चना की‌।

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन झा आजाद, बिहार झारखंड में  शनिवार, नव वर्ष 2026 और साल का पहला शनिवार है। पौष पूर्णिमा के सुअवसर पर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने नदियों में जाकर स्नान व पूजा अर्चना की। हमने बिहार झारखंड भारत सुर्खियां के माध्यम से बिहार अंतर्गत सुपौल जिले के भीमनगर में पहुंचकर कोसी नदी में स्नान आदि भारत नेपाल के विराट सांस्कृतिक संगम का जायजा लिया है। जानकारी के मुताबिक चार बजे सुबह से ही हजारों की संख्या में सनातनी हिंदू श्रद्धालू का पहुंचना शुरू हो जाता है ‌और दिनभर लाखों में प्रसिद्ध कोशी नदी में पवित्र जल में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना दान आदि सत्कर्म संपादन करते हैं। यह सैकड़ों वर्षों से यहां की परंपरा रही है। हमने इस मौके पर कयी श्रद्धालुओं से विशेषकर बातचीत की है।