रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत में अध्यक्ष, और कार्य एजेंसी की मिलीभगत से बीते वर्षों में गलत तरीके से नाला निर्माण किया गया है। जिससे वार्ड 8 में आम नागरिकों की जलनिकासी बाधित हैं। नाला निर्माण में भी अनियमितता बरती गई है। जानकारी अनुसार विगत 20 दिनों से गंदा और दूषित नाला का पानी वार्ड 8 में कयी घरों में बल्कि रास्ते में जा रहा है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। मामले में बहरहाल नगर स्वच्छता पदाधिकारी की लापरवाही की भी चर्चा हैं। जिससे आम नागरिक नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, समिति के प्रति आक्रोशित हैं। हमने बिहार झारखंड भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक व अन्य न्यूज नेटवर्क के लिए आम लोगों की सूचना पर जनहित में जाकर जायजा लिया है। लोगों ने फुलपरास के अनुमंडल पदाधिकारी सह एसडीएम व नगर पंचायत, घोघरडीहा नगर पंचायत के ईओ से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
घोघरडीहा नगर में नारकीय स्थिति, वार्ड 8 का मामला गलत तरीके से पूर्व में नाला निर्माण से जलनिकासी नहीं हो रही।
News Publisher