बिहार सहित पूरे देशभर में जानकी जी विवाह पंचमी सुसंपन्न, नेपाल के जनकपुरधाम में इस अवसर पर छटा खुव देखते ही बनी है!

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन कुमार झा आजाद, बिहार झारखंड सहित पूरे देशभर में मंगलवार,,25 नवंबर,2025 को जानकी जी विवाह पंचमी के अवसर पर चप्पे चप्पे में पूजा अर्चना, आयोजनों को लेकर विहंगम परिदृश्य देखने को मिला है।जानकी विवाह पंचमी के सुअवसर पर प्राचीन मिथिला की राजधानी रही जनकपुरधाम में हमने मंगलवार विशेष विवाह पंचमी के मौके पर यहां पहुंचकर जायजा लिया। हिंदुस्तान में प्राचीन भारतीय कालखंड में विश्व की राजधानी रही अयोध्या जी के बाद मिथिला (वर्तमान सिरहा जिला/ नेपाल में अवस्थित) वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा जानकी विवाह पंचमी के विशेष अवसर पर महा आयोजन किया जाता है। जिसकी छटा तो खुव सहज देखने को मिली। लाखों सनातनी, हिंदू श्रद्धालूगण कयी दिनों पहले से अपनी सुविधानुसार पहुंचे हुए थे। ऐसा परिदृश्य हमें दिखने को मिला मानों हिंदुस्तान लाखों श्रद्धालु सड़कों पर, श्रीरामजानकी मंदिर प्रांगण और आसपास, पूरे नगरपालिका क्षेत्र में पहले से डेरा डाले हुए हैं। सीताराम, जानकी जी की जयघोषों से संपूर्ण बल्कि संपूर्ण वातावरण सीताराममय बना हुआ था। जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विराट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। खासकर तो जनकपुरधाम में विधिवत सैकड़ों वर्षों से पऱंपरा अनुसार अयोध्या जी से आए बारात और जानकी जी का समारोह पूर्वक विवाह संपादन किया जाना आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। घंटों तक श्रीराम और जानकी जी का विवाह कार्यक्रम चलता रहा। जिसमें मिथिला की सराती (लड़की पक्ष की ओर से) और अयोध्या जी से आए बाराती दोनों पक्ष शामिल हैं। सुप्रसिद्ध लोकगीत अदाकारा आदि वगैरह की विलक्षण प्रस्तुतियां भी विवाह समारोह महा आयोजन में चार चांद लगा रही थी। लाखों सनातनी, हिंदू श्रद्धालू लोकगीत, गीतकार पर थिरकते देखा गया।जिसका प्रत्यक्ष गवाह मिथिला और नेपाल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी जनकपुर धाम बना है। कयी किलोमीटर तक विवाह समारोह का प्रभाव स्पष्ट दिखता रहा। जिस पर लाखों आम हिंदू सनातनी श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराकर मुहर लगा दी है। जनकपुरधाम रेलवे स्टेशन के निकट नेपाल से जुड़ा एक लोकप्रिय सामुदायिक रेडियो एफ एम सेवा हैलो मिथिला की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और विवाह समारोह आयोजित कर शानदार मंचन और कार्यक्रम का आयोजन किया गया।